आदित्य साहू बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कांडी मंडल में जश्न का माहौल
कांडी (गढ़वा): आज बुधवार को भाजपा के कोठी मंडल में उस समय हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया, जब आदरणीय राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी को प्रदेश अध्यक्ष (झारखंड) नियुक्त किए जाने की खबर मिली। मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अपने शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
इस अवसर पर मिठाई बांटने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे, कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, महामंत्री मोला महता, सीताराम , सुरेंद्र सिंह, भरत मेहता, लल्लू साव, अजय तिवारी, मुकीन खान, गणेश अजय तिवारी, ललित बैठा,रामजन्म प्रसाद, शिव प्रसाद पाण्डेय, रामलखन प्रसाद, मोतियादव, चंद्रमा यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश चंद, A/C मोर्चा अध्यक्ष ललन पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, विजय पांडे, राज कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार, संरक्षक राज मेहता, सूर्यदेव मेहता, दिलीप चंद्रवंशी, अरुण कुमार, दीपक शुक्ला, कुद्मी मिश्रा, अमृत कुमार, सत्येंद्र प्रसाद मेहता आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह नियुक्ति झारखंड में भाजपा संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है।
