गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
शांति निवास,ज्ञान निकेतन और बीएनटी संत मैरी अपने अपने मैच जीते
24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग
फोटो: विजेता टीम के साथ प्रतियोगिता के पदाधिकारी
गढ़वा
जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान मे गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में शांति निवास हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा को 71 रनों से ज्ञान निकेतन बेलचांपा की टीम ने ज्ञान भारती बेल चंपा को 12 रनों से बीएनटी संत मैरी की टीम ने डीएवी मॉडल मॉडल को दस विकेट से हराकर अपने पूरे अंक हासिल किया।
उद्घाटन मैच में शांति निवास में पहले बल्लेबाजी करते हुए चांदनी के 32 और ग़ुलफ्सा के 35 रन बिना विकेट खोए 91 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की टीम 20 रन पर ही सिमट गई। शांति निवास हाई स्कूल की और से चांदनी ने दो और शीतल ने तीन विकेट लिया। दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचम्पा की टीम ने अर्पिता के 13, आयुषी के 16 रन के सहयोग से पांच विकेट खोकर 77 रन बनाए।ज्ञान भारती की और से आयुषी और झूमझूम ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान भारती की टीम निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर अतिका के 26 और खुशबू के आठ रन के सहारे 65 रन ही बना पाई। तीसरे मैच में डीएवी मॉडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएनटी संत मैरी के गेंदबाजी के सामने टीक नहीं पाई और पूरी टीम 21 रन पर ही सिमट गई। 22 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम ने रागिनी के 17 रन के सहारे दो ओवर में ही बिना विकेट खोए जीत दर्ज करते हुए अपने पूरे अंक अर्जित कर लिया।
परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार शांति निवास की चांदनी,ज्ञान निकेतन बेलचम्पा के आयुषी और बीएनटी संत मैरी के रागिनी पांडे
को प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन केशरी, उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
