यूको बैंक का 84वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। Garhwa

गढ़वा रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस परिसर में संचालित यूको बैंक शाखा में  सोमवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। 
इस अवसर पर बैंक परिसर में केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया, जिसमें जिले के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी और बैंक के ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूको बैंक शाखा के ब्रांच मैनेजर रंजीत एक्का ने की। उनके साथ हेड क्लर्क कुमार मौसम ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर यूको बैंक के 84 वर्षों की सेवा, भरोसे और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे 
जिले के जाने-माने व्यवसायी व समाजसेवी, रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला के वाइस चेयरमैन एवं जायंट्स फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, नवनिर्वाचित जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, तिवारी रेस्ट हाउस के प्रोपराइटर एवं बी एन टी सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी उमाकांत तिवारी, बैंक के कर्मी कृष्णा गोराई, रोहित कुमार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक और ग्राहकों के बीच आपसी विश्वास, बेहतर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी चर्चा की गई। मौके पर अतिथियों में विनोद कमलापुरी ने कहा, कि 
“यूको बैंक ने अपने 84 वर्षों के सफर में आम लोगों के विश्वास को मजबूत किया है। यह बैंक समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा  है।” वही उमाकांत तिवारी ने कहा, कि “यूको बैंक केवल एक बैंक नहीं, बल्कि विकास का मजबूत आधार है। शिक्षा, व्यवसाय और समाज सभी क्षेत्रों में इसका योगदान सराहनीय है। ”वही 
अशोक गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा,कि
“आज का आयोजन बेहद प्रेरणादायक है। बैंकिंग के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता ही किसी संस्थान को महान बनाती है।” वही ब्रांच मैनेजर रंजीत एक्का ने कहा, कि “यूको बैंक का उद्देश्य हमेशा से पारदर्शिता, भरोसा और बेहतर सेवा रहा है। हम आने वाले समय में भी ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” 
वही हेड क्लर्क कुमार मौसम ने कहा, कि 
“स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। टीमवर्क और ग्राहकों के सहयोग से ही यह सफर संभव हो पाया है।

Latest News

गढ़वा: गीतांश फिल्म्स की फिल्म ‘बेखौफ़’ के अभिनेता राम अवध सिंह कुशवाहा का निधन, Garhwa