कोरगांइ में 20 चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज; रोमांचक मुकाबले में हैदर नगर केवाल ने सुंडीपुर को 7 रन से हराया
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी/गढ़वा:स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से, कांडी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोरगांइ के खेल मैदान में सोमवार को '20 चैंपियंस ट्रॉफी' क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। बिश्रामपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने विधिवत फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच का विवरण:
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सुंडीपुर और हैदर नगर केवाल की टीमों के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। केवाल के कप्तान खालिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुंडीपुर टीम की कमान रोहित संभाल रहे थे।
केवाल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने सुंडीपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई और 15 ओवर 3 गेंदों में ही ऑल आउट हो गई। केवाल की टीम ने यह मुकाबला 7 रन के मामूली अंतर से जीत लिया।
आकाश कुमार बने मैन ऑफ द मैच:
मैच में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हैदर नगर केवाल टीम के खिलाड़ी आकाश कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिनमें झारखंड प्रमुख संघ अध्यक्ष पिंकू पांडेय उर्फ सत्येंद्र पांडेय, पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित दुबे, रूपेश पांडेय, अनीत कुमार द्विवेदी उर्फ नान्ह गांवुआ, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार पासवान, विवेका पांडे, उदय दुबे, मुन्ना खान, विजय कुमार दुबे, राजेंद्र पांडेय, श्याम नारायण पांडे, सुदर्शन पाण्डेय, मंगला किशोर पाण्डेय, ब्रिज नारायण पाण्डेय, नितेश चौबे, पंकज दुबे, चंदन दुबे सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
आयोजन समिति ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की उम्मीद जताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी।
