लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने चलाया फूड फॉर हंगर अभियान, 300 लोगों को मिला खिचड़ी प्रसाद
गढ़वा:
लायंस क्लब गढ़वा सिटी के द्वारा लायंस जिला 322 ए के आह्वान पर फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 3 जनवरी से 12 जनवरी तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शनि मंदिर, गढ़वा परिसर में लायंस क्लब गढ़वा सिटी की ओर से फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के अंतर्गत खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब गढ़वा सिटी के क्लब प्रेसिडेंट लायन आर.एन. प्रसाद सहित लायन सुशील केसरी, लायन लखन कश्यप, लायन सुनील कुमार (एमजेएफ), लायन दयाशंकर गुप्ता एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
लायंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाना है। क्लब द्वारा आगे भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
