सत्र 2026 के लिए नए पदाधिकारी का चुनाव सर्व समिति से किया गया, Garhwa

जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा की बैठक स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल  में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सत्र 2026 के लिए नए पदाधिकारी का चुनाव सर्व समिति से किया गया, 
जिसमें सत्र 2026 के लिए अध्यक्ष अशोक गुप्ता को, आंतरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा को, बाह्य उपाध्यक्ष रवींद्र जयसवाल को, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा एवं अजय केशरी को वित्त निदेशक का भार सौपा गया। साथ ही वर्ष 2026 के निदेशक मंडल में सर्वश्री मोजीबुद्दीन खान , चंद्रभूषण सिंहा ,मनदीप सोनी, सुनील अग्रवाल, रितेश केसरी मोनू, अरुण सोनी, विजय केसरी जनरल स्टोर एवं रविंद्र केसरी को मनोनीत किया गया।
 बैठक में सत्र 2026 के चुनाव के लिए गठित समिति सर्वश्री  अजयकांत पाठक, अलख नाथ पाण्डेय, विजय केसरी, विनोद कमलापुरी, एम पी केसरी , नंदकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता के द्वारा चुनाव का संचालन किया गया। जिसमें सर्व समिति से उपरोक्त पदाधिकारीयो को चुना गया। नए पदाधिकारी के चुनाव पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई दी एवं सत्र 2026 में अपना सहयोग पदाधिकारीयो को दे कर मानवता की सेवा में जायन्ट्स को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया ।
बैठक में ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी सदस्य अजय कांत पाठक, पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, अलख नाथ पाण्डेय एवं एम पी केशरी, फेडरेशन के यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी रूपा गंजी, फेडरेशन पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता, गढ़वा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, अजय केशरी, चन्द्र भूषण सिन्हा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Latest News

गढ़वा: गीतांश फिल्म्स की फिल्म ‘बेखौफ़’ के अभिनेता राम अवध सिंह कुशवाहा का निधन, Garhwa