भीषण ठंड के बीच 140 गरीबों व दिव्यांगों को मिला कंबल का सहारा Kandi

मंझीगांवा में भीषण ठंड के बीच 140 गरीबों व दिव्यांगों को मिला कंबल का सहारा
साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड और कनकनी के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत मंझीगांवा पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को पंचायत की मुखिया रीता देवी के प्रतिनिधि शंभू नाथ साव के नेतृत्व में पंचायत के सभी 17 वार्डों के जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए।
बढ़ती शीतलहर को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने स्वयं सक्रियता दिखाते हुए कुल 140 गरीब, असहाय बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया। इस दौरान शंभू नाथ साव ने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए मानवता के नाते यह छोटा सा प्रयास किया गया है ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राहत मिल सके। भविष्य में भी पंचायत के असहाय लोगों की मदद जारी रहेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित युवा समाजसेवी जितेंद्र चौबे उर्फ सोनू चौबे ने मुखिया के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सभी 17 वार्डों के वार्ड सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के इस संवेदनशील कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Latest News

गढ़वा: गीतांश फिल्म्स की फिल्म ‘बेखौफ़’ के अभिनेता राम अवध सिंह कुशवाहा का निधन, Garhwa