कांडी प्रमुख चुनाव: धमकाने की शिकायतों के बाद सुरक्षा कड़ी, 100 मीटर के दायरे में प्रवेश निषेध
कांडी (गढ़वा): शनिवार को बीडीओ राकेश सहाय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है जिसमें यह बताया गया है कि जिला प्रशासन ने कांडी प्रखंड पंचायत समिति प्रमुख के अप्रत्यक्ष निर्वाचन को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। उपायुक्त ने कुछ पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए धमकी और आपराधिक प्रवृत्तियों की शिकायतों के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। प्रखंड कार्यालय कांडी के सभाकक्ष में दिनांक 19 जनवरी 2026 को होने वाले निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जारी आदेश (ज्ञापांक- 52/पं., दिनांक 17-01-26) में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। रंका अनुमंडल पदाधिकारी श्री रूद्र प्रताप को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री रोहित रंजन सिंह पुलिस बल के साथ सहयोग हेतु प्रतिनियुक्त किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्यालय परिसर से 100 मीटर के दायरे में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों/दंडाधिकारी को छोड़कर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या वाहन का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। वहीं उपायुक्त, गढ़वा ने पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र की प्रतिलिपि भेजते हुए अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि कांडी अंतर्गत सभी पंचायत समिति सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए और चुनाव के दिन कार्यालय में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें।
इस कदम से निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन की सख्ती जाहिर होती है।
सभी हालातो से निपटने के लिए प्रशासन तैयार,
संभावित टकराव को रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर,,, वैसे इसकी संभावना कम है कि कल पंचायत समिति के प्रमुख के निर्वाचन के दौरान टकराव की कोई गुंजाइश बनेगी फिर भी प्रशासन अपने स्तर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।।।
भारी संख्या में गढवा और मँझिआओं से पुलिस बल मंगाए गए हैं।।। प्रखंड कार्यालय परिसर में अस्त्र-शस्त्र लेकर कोई भी व्यक्ति यहां तक की लाइसेंसी अस्त्र-शस्त्र भी लेकर के कोई भी पंचायत समिति सदस्य प्रवेश नहीं कर पाएंगे।। किसी को भी दो पहिया और चार पहिया वाहन से प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।।। सभी पैदल ही प्रखंड कार्यालय परिसर में उचित पहचान पत्र प्रस्तुत करके हीं प्रवेश कर पाएंगे।।।।
