यंग जायंट्स ग्रुप, गढ़वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे 100 कंबल
गढ़वा।
रविवार को सुबह 9 बजे यंग जायंट्स ग्रुप, गढ़वा की ओर से एक सराहनीय समाजसेवी पहल करते हुए झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान टीम ने उन गरीब परिवारों के घरों तक भी पहुंच बनाई, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और जिनके पास भोजन की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे परिवारों को उनके घर जाकर ससम्मान कंबल सौंपे गए।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत कुल 100 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर दिखी मुस्कान और खुशी ने पूरे समूह को भावुक कर दिया। यंग जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इसी तरह समाजसेवा व मानवता के कार्यों को निरंतर मजबूती के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर यंग जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के पदाधिकारी एवं सदस्य अंशित केशरी (अध्यक्ष), प्रियांशु केशरी (उपाध्यक्ष-आंतरिक), देव केशरी (उपाध्यक्ष-बाह्य), मनीष केशरी (सचिव), आदित्य एवं अमोल सोनी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
