मुखिया प्रतिनिधि के पिता का आकस्मिक निधन Sagma

मुखिया प्रतिनिधि के पिता का आकस्मिक निधन 
रामानन्द प्रजापति 

सगमा
सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के कटहर कला पंचायत की मुखिया कलावती देवी के ससुर बिरझन राम के आकस्मिक निधन हो गया। निधन होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं आस पास के लोग  परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की लगातार भीड़ उनके आवास पर पहुंच रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया कलावती देवी के पति राजेंद्र राम ने बताया कि उनके पिता बिरझन राम का निधन शनिवार की रात लगभग दस बजे अचानक हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि पिता जी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, लेकिन शनिवार की रात अचानक उन्होंने सीने में हल्का दर्द होने की बात कही और पानी पिलाने को कहा। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उन्हें जानने-पहचानने वाले लोगों का तांता लग गया। सभी लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। राजेंद्र राम ने बताया कि बिरझन राम का अंतिम संस्कार गांव स्थित सतबहिनी घाट पर दिन के दो बजे किया जाएगा। फिलहाल दूर-दराज से आने वाले परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। बताया जाता है कि बिरझन राम सगमा प्रखंड में एक कुशल हारमोनियम वादक के रूप में जाने जाते थे। वे संगीत प्रेमी, सरल स्वभाव और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जिस कारण क्षेत्र के लोगों से उनका गहरा लगाव था। उनके निधन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, बबलू ठाकुर, रविरंजन यादव, सगमा मुखिया तेज लाल राम, घघरी मुखिया पति अशोक राम, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa