बीडीओ राकेश सहाय ने गुरुवार को खरौंधा पैक्स लिमिटेड धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया। Kandi

फोटो: खरौंधा पैक्स लिमिटेड धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण करते बीडीओ ।
 कांडी: कांडी बीडीओ राकेश सहाय ने गुरुवार को खरौंधा पैक्स लिमिटेड धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉइश्चर मशीन तथा अन्य उपकरण का भी जांच किया। खरौंधा पैक्स द्वारा धान की खरीदगी शुरू हो गई है। जिसमें 24.50 प्रति किलो की दर से किसानों को कीमत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत तेजी से दोनों जगहों पर किसानों से धान के खरीदने का काम शुरू हो गया। किसान इस वर्ष अपना धान, धान अधिप्राप्ति  केंद्र को बेचेंगे।धान अधिप्राप्ति केंद्र द्वारा किसानों को मैसेज भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।मैसेज मिलने के बाद तीन दिनों के अंदर किसान अपना धान पैक्स को उपलब्ध करा देंगे।
इस क्रम में वैसे किसान जो निबंधित हैं यदि धान की खरीद बिक्री करने के क्रम में उन्हें   कोई भी परेशानी हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड कार्यालय को देंगे। यह प्रखंड प्रशासन की जवाब देही है कि किसानों को कोई भी परेशानी धान बेचने के क्रम में नहीं हो और त्वरित भुगतान उन्हें प्राप्त हो।
 दुकान के अध्यक्छ अरविंद कुमार ने बताया की किसानों को धान अधिप्राप्ति का लिमिट नहीं लगना चाहिए उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा की प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द पैक्स गोदाम का भी बेवस्था करवाया जाए क्योंकि गोदाम नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर पंचायत के मुखिया परीखा राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी ,दुर्गा प्रसाद, राधा कांत मेहता, बजरंगी मेहता, आलोक मेहता संजय गुप्ता, अश्विनी कुमार तिवारी, जय प्रकाश मेहता

Latest News

कांडी थाना में कल लगेगा 'थाना दिवस', जमीन और आपसी विवादों का मौके पर होगा निपटारा Kandi