गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस
इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस ने गरीबों को बांटे कंबल और पुराने वस्त्र
सेवा कार्य जारी
मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए इनर व्हील क्लब आफ गढ़वा ग्लोरियस ने दिनांक7.12.2025 को एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के तहत जरूरतमंद और गरीब वर्गों के लोगों के बीच गर्म कंबल और उपयोगी पुरानी वस्तुओं का वितरण किया। क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के इस मौसम में असहाय लोगों को राहत पहुंचाना था गढ़वा शहर के रामा साहू फील्ड में आयोजित इस वितरण समारोह में बड़ी संख्या में गरीब और दिहाढी मजदूर उपस्थित हुए।
इनरवियर क्लब की अध्यक्षा दिपाली अग्रवाल और क्लब के अन्य सक्रिय सदस्यों विनीता आनंद,शोभा सोनी, श्वेता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, ममता कश्यप ,शोभाकश्यप, प्रीति कश्यप सोनी गुप्ता, आदि ने इस अवसर परअपने हाथों से लोगों को गर्म कंबल और गुणवत्तापूर्ण पुराने वस्त्र भेंट किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा ने कहा इनर व्हील क्लब हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व को समझता है कड़ाके की ठंड में जिन लोगों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है उनकी मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है यह वस्त्र और कंबल वितरण अभियान इस दिशा में एक छोटा सा प्रयास है क्लब के सदस्यों ने सुनिश्चित किया की सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे
वस्त्रो में बच्चों के कपड़े महिलाओं के परिधान और पुरुषों के स्वेटर शर्ट जींस आदि शामिल थे जिन्हें पहले कुछ सदस्यों द्वारा एकत्रित कर लिया गया था। इस नेक कार्य के माध्यम से इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरीयस ने समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की है कि वह अपने आसपास के गरीबों की मदद के लिए आगे आए ।
क्लब का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह कार्यक्रम क्लब के मुख्य आदर्श सेवा को चरितार्थ करता है और गढ़वा जिले में महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है
