राम साहू और जवाहर नवोदय विद्यालय क्वार्टर फाइनल में Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


राम साहू और जवाहर नवोदय विद्यालय क्वार्टर फाइनल में
खेल जीवन जीने का पाठशाला है: उमेश

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 
फोटो: प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार देते प्रोफेसर उमेश सहाय, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह प्रवेक्षक पीके दुबे, अशोक विश्वकर्मा, सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी,अरविंद दुबे ,अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय 




गढ़वा 

24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में  शनिवार को खेले गए दो अलग-अलग मैच में राम साहू हाई स्कूल की टीम ने एनपीएस गुरुकुलम स्कूल को चार विकेट से और जवाहर नवोदय विद्यालय ने स्कूल ब्राइट फ्यूचर को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया।

 जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एनपीएस गुरुकुलम की टीम ने  ने टॉस जीतकर पहले  बल्लेबाजी करते हुए  52 रन पर ही सिमट गई। राम साहू की ओर से विराट ने तीन विकेट लिया
 लिया । जवाबी पारी खेलने उतरी रामा साहू की टीम छह गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर सुधांशु के 21 और मंजीत के 11 रन के सहारे जीत दर्ज कर लिया। दूसरे मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित ओवर में  9 विकेट  पर प्रतीक के 16 और कौसर के 12 रन के सहारे 67 रन ही बना पाई। जवाहर नवोदय विद्यालय की और से हिमांशु ने चार, अंकित और प्रिंस ने दो दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी जवाहर  नवोदय विद्यालय की टीम  ने शशिकरण के 19  और हिमांशु के 18 रन के सहारे तीन विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार  रामा साहू के विराट और जवाहर नवोदय विद्यालय के हिमांशु को
सूरत पांडे डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर उमेश सहाय, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह प्रवेक्षक पीके दुबे, अशोक विश्वकर्मा, सचिव आनंद सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी,अरविंद दुबे ,अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर प्रोफेशर उमेश सहाय ने कहा कि  प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा ने 24 वर्षों से प्रतियोगिता को लगातार कराकर कीर्तिमान बनाने का काम किया है। खेल जीवन जीने का पाठशाला है यह हारने वाले और जीतने वाले टीम दोनों को महत्वपूर्ण सबक सिखाता है। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी तैयार करता है। प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक पीके दुबे ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है और यह हमें खेल नियमों का पालन करने और अनुशासन में रहने का महत्व सिखाता है। जहां विजेता टीम हारने वाली टीम को भी गले लगाती है। उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि
खेल हमें विजय और पराजय दोनों को स्वीकार करने का सबक देता है। इस मौके पर अभिषेक द्विवेदी, मनोज तिवारी ,मनीष उपाध्याय , मनीष पाठक, गोलू,नमन, गौरव दुबे नैतिक,सुमित मिश्रा ,शामिल थे।

Latest News

कांडी थाना में कल लगेगा 'थाना दिवस', जमीन और आपसी विवादों का मौके पर होगा निपटारा Kandi