भक्त शिरोमणि हनुमान जी की कृपा पाने वाले सौभाग्यशाली होते हैं : डॉ. शंभू कुमार तिवारी Garhwa

भक्त शिरोमणि हनुमान जी की कृपा पाने वाले सौभाग्यशाली होते हैं : डॉ. शंभू कुमार तिवारी  
श्रीहनुमान चालीसा-पाठ का सप्ताहिक आयोजन श्रीजानकी बाग के प्रांगण में संध्या सुमन द्वारा की गई पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।
          श्रीहनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के बाद हनुमान जी की आरती उतारी गई।
               सदर अस्पताल, गढ़वा के चिकित्सा पदाधिकारी सह सुश्रुत्व सेवा संस्थान,गढ़वा के निदेशक डॉक्टर टी पीयूष ने कहा कि अतुल तेज संपन्न श्री हनुमान जी के स्मरण मात्र से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए हमें निरंतर इनका ध्यान करते रहना चाहिए।
              कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी ने कहा कि संकट मोचन हनुमान जी की आराधना अत्यंत कल्याणकारी है। भक्त शिरोमणि हनुमान जी की कृपा पाने वाले अत्यंत सौभाग्यशाली होते हैं। 
            कंप्यूटर प्रशिक्षक संतोष पुरी ने कहा कि जीवन में जो कुछ भी चाहिए वह सब प्रदान करने में हनुमान जी सक्षम हैं। 
           कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही लोग सद्कार्यों में लग पाते हैं। उनकी कृपा के बिना हमारा कल्याण संभव नहीं है।
            डॉ. शंभू कुमार तिवारी द्वारा प्रस्तुत प्रभु श्रीराम के भजन को सभी लोगों ने साथ मिलकर गया।
             इस अवसर पर अधिवक्ता संगीता देवी, सौम्या सुमन, मधु कुमारी, आरती कुमारी, अरविंद कुमार मेहता, सुदामा बिंद, लाल बहादुर शाह, मोहन बिंद, गोविंदा कुमार, पीयूष कुमार, सन्नी कुमार आदि भक्तजन उपस्थित थे।
              प्रसाद वितरण और शांति-पाठ के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa