गढ़वा जिला 24वी अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा जिला 24वी अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से
प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसंबर

 गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते संघ के पदाधिकारी  
24 वीं  गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर  बुधवार को  ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट  स्कूल में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में 24वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसंबर से शुरु करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जूनियर वर्ग में वर्ग आठ तक के छात्र भाग ले सकते है। वही सीनियर वर्ग में दसवीं के छात्र शामिल हो सकते है। बालिका वर्ग में दसवीं तक की छात्रा शामिल हो सकती है। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 दिसंबर रखा गया है। प्रवेश शुल्क 3500 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले टीम अपने पंद्रह सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों का दो फोटो, आधार कार्ड ,विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाण पत्र,यूडायश कोड की छाया प्रति के साथ प्रतियोगिता के कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे , सह सचिव प्रिंस सोनी और ज्ञान  निकेतन कान्वेंट स्कूल में जमा कर सकते है।प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया जिसमें पर्यवेक्षक कमेटी का प्रमुख  मुजीबुद्दीन खान को एवं  अशोक कुमार दुबे, सदस्य चंद्रभूषण सिन्हा और मनीष उपाध्याय  को बनाया गया| अंपायर कमेटी का प्रमुख उपाध्यक्ष  संजय सोनी को सियारामशरण वर्मा  एवं सह सचिव प्रिंस सोनी और  मनीष उपाध्याय को मैदान संचालन कमेटी का प्रमुख उपाध्यक्ष सुशील केशरी, नंद कुमार गुप्ता   प्रिंस सोनी, कमलेश कुमार दुबे,  अभय कुमार ,मनीष उपाध्याय एवं अभिषेक कुमार द्विवेदी को ,मंच व्यवस्था प्रमुख अशोक विश्वकर्मा, सुधीर पाठक एवं  पीके दुबे को , लंच व्यवस्था प्रमुख कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, और मनीष उपाध्याय,  स्कोरर एवं उदघोषक पैनल का भी गठन किया गया जिसका प्रमुख  प्रिंस सोनी और कमलेश कुमार दुबे, सदस्य मनोज तिवारी, प्रिंस खान , विनोद कमलापुरी, रोहन तिवारी, मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला , धर्मेंद्र सिंह,सोनू और  रजनीश को ,विवाद निवारण और सलाहकार समिति का गठन किया गया| जिसमें संरक्षक अलख नाथ पांडेय की अध्यक्षता में अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ,उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अमित सिंह ,सिस्टर रोशना ,संजय सोनी सुशील प्रसाद केसरी,दीपक सिन्हा ,और  सचिव आनंद सिन्हा को रखा गया है।
 विशेष जानकारी के लिए संघ के कोषाध्यक्ष  कमलेश कुमार दुबे के मोबाइल 9304168422 पर संपर्क कर
सकते है। प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को आगे लाने और खेल का विकास करने के उद्देश्य से वर्ष 2000 में प्रतियोगिता शुरू किया गया। 23 सालों में गढ़वा जिले के किसी भी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी इसी प्रतियोगिता के खिलाड़ी  रहे हैं । उन्होंने कहा कि हाल में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत कर देश का नाम रौशन  किया है। इस जीत के बाद लड़कियों के बीच इसे करियर के रूप में भी बढ़ावा मिलेगा। इसको ध्यान में रखते हुए इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा लड़कियों की टीम शामिल हो इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने  सभी स्कूल के लोगों से आग्रह करते हुए अपने अपने स्कूल से  लड़कियों की टीम को  शामिल करने की अपील किया है। इन्होंने कहा कि  जिला मुख्यालय को छोड़कर किसी भी प्रखंड में अगर स्कूल की टीम की संख्या ज्यादा होगी तो मैच उसी प्रखंड में भी आयोजित किए जाएंगे।  अध्यक्ष मदन केशरी ने कहा कि यह आयोजन राज्य का सबसे बड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता का 24 वा आयोजन 16 दिसंबर से शुरू  होगा वही समापन 14 जनवरी को होगा।सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि  कहा कि जिले के यह एक मात्र ऐसा प्रतियोगिता है जो लगातार 23 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होते रहा है उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारी और खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा।
 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वाली टीम 10 दिसंबर तक अपना निबंधन जरूर करा ले। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष  संजय सोनी, सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, मुजीबुदीन खान,  चंद्र भूषण सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी,मनीष पाठक, अंकित तिवारी  प्रमुख रूप से मौजूद थे

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa