गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा पुलिस का सघन छापामारी अभियान, 18 वांछित अपराधी गिरफ्तार
गढ़वा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय तथा आम जनता में विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने 09 दिसंबर 2025 की रात्रि से 10 दिसंबर 2025 की रात्रि तक विशेष छापामारी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक, महोदय गढ़वा के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में दर्ज वारंट और कुर्की के आदेशों के अनुपालन हेतु पुलिस ने सघन कार्रवाई की। इस दौरान कुल 18 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तारियों का विवरण इस प्रकार है—
- रंका थाना – 05
- रमकंडा थाना – 02
- खरौंधी थाना – 01
- रमना थाना – 02
- मेराल थाना – 01
- गढ़वा नगर थाना – 07
पुलिस की यह कार्रवाई जिले में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर बड़ी चोट मानी जा रही है। अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा और भरोसे का वातावरण स्थापित करना भी है।
गढ़वा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि समाज को भयमुक्त बनाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
गढ़वा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।
