आपकी सरकार -आपके द्वार शुक्रवार को प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत में आयोजित किया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
(गढ़वा)कांडी -झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना ,आपकी सरकार -आपके द्वार शुक्रवार को प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत में आयोजित किया गया।
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए।इस अवसर पर कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय, प्रखण्ड प्रमुख नारायण यादव,जिला पार्षद नेहा कुमारी, मुखिया सोनी देवी ,बीडीसी सरिता देवी भी उपस्थित थे। आज की इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़े कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें जाति प्रमाण पत्र के लिए 5, नया राशन कार्ड के लिए 10,दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 1 व पेंशन योजना के लिए 37 आवेदन शामिल है।मौके पर एसआई रौशन राम,मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,बीडीसी प्रतिनिधि लव कुश कुमार रवि,जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक,पंचायत सेवक नीतिश कुमार ,प्रधान लिपिक अजित कुमार ,मनरेगा प्रभारी श्रीकांत सिंह,कम्प्यूटर ऑपरेटर रहीम अंसारी  सहित बड़ी संख्या में पंचायत की महिला पुरुष उपस्थित थे।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa