सांसद महोत्सव के तहत गतका चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Garhwa

गढ़वा: रामा साहू स्कूल में सांसद महोत्सव के तहत गतका चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


गढ़वा। दिनांक 29 नवम्बर 2025, शनिवार को रामा साहू स्कूल के प्रांगण में सांसद महोत्सव के तहत गतका चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य प्रशिक्षक मनोज संसाई के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे थे। वहीं स्कूल प्रिंसिपल राजा राम पासवान, राम शरीख चंद्र, मुकेश चौबे, शारीरिक शिक्षक रजनीश यादव, शिक्षक संत प्रजापति, मनीर सर, चंद्र सर एवं शिवनारायण चंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अंडर-12 गर्ल्स

  • प्रथम: वानिया शिफा सिद्दीकी
  • द्वितीय: रिंकी कुमारी
  • तृतीय: जोया रब्बानी एवं चांदनी कुमारी

अंडर-14 बॉयस

  • प्रथम: ओम आनंद देव
  • द्वितीय: सुशांत किशोर
  • तृतीय: नैतिक कुमार एवं मानस प्रसाद

अंडर-17 बॉयस

  • प्रथम: कृष्ण आनंद देव
  • द्वितीय: मनीष रंजन कुमार
  • तृतीय: विराट कुमार एवं आदर्श दुबे

अंडर-12 बॉयस

  • प्रथम: आर्यन कुमार
  • द्वितीय: डेविड एंजेल
  • तृतीय: राहुल कुमार पासवान एवं महेंद्र कुमार

कार्यक्रम को सफल बनाने में झूलन कुमारी, ओम आनंद देव, कृष्ण आनंद देव एवं शंकर प्रिये राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं मार्शल आर्ट कराटे अकादमी के डायरेक्टर मनोज संसाई की मेहनत और मार्गदर्शन की सभी ने सराहना की।


प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Latest News

कांडी थाना में कल लगेगा 'थाना दिवस', जमीन और आपसी विवादों का मौके पर होगा निपटारा Kandi