ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा ने धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह सह झारखण्ड स्थापना दिवस
गढ़वा। टंडवा, नारायणपुर स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए प्रेरणात्मक एवं मनोरंजक प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के तस्वीर पर मल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गयी। सरस्वती वंदना, सुन्दर नृत्य एवं सुन्दर गीत की प्रस्तुति का आनंद बच्चों ने उठाया। विद्यालय की ओर से बच्चों के लिए केक काटे गए, उन्हें उपहार दिए गए और अलग - अलग खेलों का भी आयोजन कराया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधन समिति, माननीय निदेशक महोदय, सचिव महोदय एवं प्रबंधन समिति के सदस्यओं तथा शिक्षकगणों ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बताते चलें की यह विद्यालय गढ़वा वासियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। विद्यालय की शिक्षा प्रणाली व्यवस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक शशक्त माध्यम है। नये सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रारम्भ हो चुका है। सिमित सीटों के कारण लोग यथाशीघ्र अपने बच्चों का नामांकन करवाने विद्यालय पहुँच रहे हैँ। इसका एकमात्र कारण है विद्यालय मे बौद्धिक, शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा उच्च कोटि के बाहर से आये शिक्षकों की व्यवस्था और विद्यालय प्रबंधन का मजबूत नेतृत्व। विद्यालय में समय- समय पर इस प्रकार का आयोजन बच्चों में ज्ञान और सामाजिक समरसता का प्रसार करता है।
इस मौक़े पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी गण भी मौजूद थे।
