छठ महापर्व को लेकर किया गया सफाई अभियान Sagma

छठ महापर्व को लेकर किया गया  सफाई अभियान
सगमा: छठ महापर्व को लेकर सगमा प्रखण्ड के बीरबल गांव में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत सूर्य मंदिर परिसर और छठ घाट की सफाई से की गई। इस मौके पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने कहा कि इस क्षेत्र के एकमात्र सूर्य मंदिर में हर वर्ष छठ व्रतधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए श्रीराम सेवा समिति और सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि इस वर्ष छठ घाट का विस्तार अनिवार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर तक सफाई अभियान को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सफाई अभियान में श्रीराम सेवा समिति और सूर्य मंदिर समिति के सदस्य संयुक्त रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष देवराज प्रजापति, छठ महापर्व पूजा समिति के अध्यक्ष बालेश्वर यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद गुप्ता, सचिव महेश साह, मणिशंकर विश्वकर्मा, विकास यादव, रामचंद्र विश्वकर्मा, ऋषभ राज श्रीवास्तव, आशीष विश्वकर्मा, बजरंगी यादव, भोला साह, नंदकिशोर यादव, बिनोद सिंह, संदीप दया, निरंजन, कमलेश, पंकज, भोगनाथ, संतोष यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय संविधान के 75 वर्ष  पूरा होने पर संस्कार भारती भी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय Garhwa