श्रीहनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मकता का प्रादुर्भाव होता है : ज्वाला तिवारी Garhwa

भक्त शिरोमणि श्रीहनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मकता का प्रादुर्भाव होता है : ज्वाला तिवारी 
श्रीहनुमान चालीसा का तीसरा साप्ताहिक पाठ का आयोजन पुराना समाहरणालय, गढ़वा के पीछे स्थित श्रीजानकी बाग के प्रांगण में संपन्न हुआ। 
           श्रीहनुमान जी के चित्र के समक्ष धूप, दीप निवेदित कर उन्हें भोग लगाया गया। उसके बाद श्रीहनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ प्रारंभ हुआ। पाठ के पश्चात् आरती की गई।
                इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख ज्वाला तिवारी ने कहा कि भक्त शिरोमणि श्रीहनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मकता का प्रादुर्भाव होता है। उनकी भक्ति करने से हमें जीवन में वह सब कुछ मिलता है जिसकी हम कामना करते हैं।    
             अधिवक्ता अमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि बड़ा सुंदर लगता है जब ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कार स्वत: प्रस्फुटित होने लगता है। 
               अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम बच्चों किशोर युवाओं के साथ-साथ सभी अभिभावकों को भी इस आयोजन में साथ लाएँ।       
           पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि श्रीहनुमान चालीसा के पाठ से हमारे अंदर एक विशेष प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है। श्रीहनुमान चालीसा का पाठ सभी के साथ-साथ विद्यार्थियों को विशेष रूप से करना चाहिए इसके पाठ से उनके अंदर बल, बुद्धि, विद्या आदि का स्वत: विकास होने लगता है।
             इस अवसर पर सुदामा बिंद, शंभू बिंद, अरविंद कुमार मेहता, लाल बहादुर साह, नितेश कुमार, संध्या सुमन, साधना सुमन, अधिवक्ता संगीता सिन्हा, रीता देवी , मोहन बिंद, राज कुमार, आकाश कुमार, मधु कुमारी सहित बहुत से ग्रामीण उपस्थित थे।
          प्रसाद वितरण और शान्ति पाठ के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Latest News

संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय संविधान के 75 वर्ष  पूरा होने पर संस्कार भारती भी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय Garhwa