मझीआंव मोड़ पर प्रतिमा लगाने को लेकर झामुमो पर कड़ा प्रहार किया Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने ने मझीआंव मोड़ पर प्रतिमा लगाने को लेकर झामुमो पर कड़ा प्रहार किया है
 उन्होंने कहा कि मझीआंव मोड़ चौक गढ़वा पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी चौक के नाम से जाना जाता है। यह नाम पहले ही घोषित हो चुका है। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी का प्रतिमा स्थापित नहीं किया गया है वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जिला प्रशासन आखिर किस परिस्थिति में किसी दुसरे का प्रतिमा लगाने का अनुमति दिया। उन्होंने जिला प्रशासन उपायुक्त से मांग किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रतिमा लगाने पर रोक लगाई जाए।  पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान हो रहा है। इससे जनभावनाओं का अपमान हो रहा है अगर रोक नहीं लगाया गया तो तमाम आम जनमानस के साथ भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के तथाकथित लोग पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे सर्वमान्य नेता का अपमान कर रहे हैं वे एक ऐसा नेता थे जिसका विपक्ष भी सम्मान करता था। लेकिन राजनीति के चक्कर में झामुमो के लोग पुरी तरह तानाशाही रवैया अपना रहे हैं जो जनभावनाओं का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर घर मकान तोड़ रही गरीब का आशियाना उजड़ रहा है वहीं चौक पर प्रतिमा स्थापित कर अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिला प्रशासन मामले को देखते हुए अविलंब रोक लगाए। अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। जिसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन की होगी। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल नवीन जायसवाल आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेफिक व्यवस्था तय Garhwa