सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय  कार्यशाला आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रितम ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा जिसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह राष्ट्रीय कार्यक्रम गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड में आयोजित किया जा रहा है 
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर पुरे जिले भर में तैयारी पुरी हो चुकी है इसके पुर्व 11 सितंबर को रिम्स 2 एवं सुर्या हांसदा मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन एवं 11 सितंबर को  रिम्स 2 एवं सुर्या हांसदा मामले में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता तैयार रहें। लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बुथ स्तर पर मनाया जाएगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के तानाशाही रवैया के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता 11 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जो सबको सम्मान देते हुए जनहित में काम करती है। आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए। 
 कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष रामशीष तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन कुंवर सिंह ने किया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तुफानी धनंजय गौड़ ब्रजेश उपाध्याय उदय कुशवाहा रामलला दुबे मनोज जायसवाल परीक्षित तिवारी रुपु महतो टिंकु गुप्ता रितेश दुबे सुरेन्द्र राम मीरा यादव पार्वती सिंह लक्ष्मीकांत पाण्डेय अनसाद बाबु भगवान तिवारी राजकुमार मधेशिया सहीत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेफिक व्यवस्था तय Garhwa