जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के बैनर तले किया गया रक्तदान Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा : जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के बैनर तले किया गया रक्तदान
गढ़वा : जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के बैनर तले दो जरूरतमंद को रक्तदान किया  गया। जरूरतमंद लोगों में कुलवंती देवी 20 वर्ष और रीमा कुमारी थीं। संस्था के सचिव रितेश तिवारी ने अपने साथी कार्यकताओ के साथ गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पीड़ित मानवता की रक्षा के निमित्त पांच यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में चिनियां मोड़ निवासी प्रियंक तिवारी और रंका निवासी इरसाद अंसारी का नाम शामिल है। इस अवसर पर रितेश तिवारी ने कहा कि रक्दान महादान है। रक्तदान करने से शरीर को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती। हमारे छोटे से सहयोग से किसी की जान बच सकती। इस लिए हमलोगों को ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर लोगों को सहयोग करना चाहिए। रक्तदान करने वालों को भी वैज्ञानिक रूप से बहुत फायदा होता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। रक्तदान के क्षेत्र में भी यह टीम अहम योगदान दे रही है। मौके पर प्रियांशु दुबे, पवन उपाध्याय, मिना देवी उपस्थित थे।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa