गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
उदय शंकर को रीजनल उपाध्यक्ष बनने पर गढ़वा चैंबर ने दी बधाई
उदय शंकर दूबे व्यवसायियों के हित में करते हैं कार्य: बबलू
गढ़वा चैंबर के पदाधिकारियों ने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के रीजनल उपाध्यक्ष को दी बधाई
गढ़वा : झारखंड चैंबर ऑफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव पिछले दिनों संपन्न हुआ है। इस चुनाव में एक बार फिर से उदय शंकर दूबे को निर्विरोध झारखंड चैंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज के रीजनल उपाध्यक्ष चुने गये हैं। रीजनल उपाध्यक्ष चुने जाने पर गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बबलू पटवा सहित चैंबर के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा कि उदय शंकर दूबे व्यवसायियों के हर दुख व सुख में हमेशा खड़ा रहते हैं। उसी का देन हैं कि पुनः एक बार फिर से निर्विरोध झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के रीजनल उपाध्यक्ष चुने गये हैं। बबलू पटवा ने कहा कि गढ़वा चैंबर की बात झारखंड चैंबर में प्रमुखता के साथ रखने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा के व्यवसायियों को विश्वास हैं कि इस वर्ष भी गढ़वा के व्यवसायियों का अवाज झारखंड चैंबर में रखने का काम करेंगे। बबलू पटवा ने कहा कि नवनिर्वाचित झारखंड चैंबर अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा सुलझे हुए व्यक्ति हैं। इनके नेतृत्व में झारखंड चैंबर और मजबूत होगा। जब झारखंड चैंबर मजबूत होगा तक हमलोग भी मजबूती से चैंबर के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड चैंबर की टीम को गढ़वा बहुत जल्द आमंत्रित किया जाएगा। झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों के गढ़वा आगमन पर गढ़वा चैंबर द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा व रीजनल उपाध्यक्ष उदय शंकर दूबे को बधाई दी है।
इस मौके पर उदय शंकर दूबे ने कहा कि गढ़वा चैंबर अपना परिवार हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा व्यवसायियों के लिए दिन- रात खड़ा रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवसायी हित में एक से बढ़कर एक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि बबलू पटवा के नेतृत्व में गढ़वा चैंबर एकजुट हुआ हैं। इस इस मौके पर पंचम सोनी, पूनमचंद, राकेश पाल, ज्योति प्रकाश,अलख नाथ पांडे नन्द कुमार गुप्ता डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता उपेंद्र सिंह मनीष केसरी, डा. पतंजलि, विनोद जायसवाल, सोनू केसरी ,अजय कमलापुरी सहित कई लोग उपस्थित थे।