दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर को सूर्योदय विकास संघ के कमिटी ने कि बैठक Sagma

दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर को सूर्योदय विकास संघ के कमिटी ने कि बैठक 
सगमा : दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर को सूर्योदय विकास संघ की ओर से मध्य विद्यालय सगमा के प्रांगण में अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम मनाने का निर्णय लिया हैं। कार्यक्रम संचालन के लिए सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ सचिव भूपेंद्र यादव, बिंदेश कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया जबकि विपुल कुमार यादव को सचिव, चितरंजन यादव को उपाध्यक्ष, धनंजय कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार यादव को उपकोषाध्यक्ष, जयंत कुमार यादव को उप सचिव, फुलेंद्र कुमार यादव को संगठन मंत्री, अखिलेश कुमार यादव को संयोजक, जितेंद्र कुमार यादव को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। मौके पर जनार्दन प्रसाद यादव, सत्य प्रकाश यादव, आनंद यादव, चंद्रकांत यादव, राकेश यादव, प्रमोद यादव, अर्जुन पासवान, अभिमोचन यादव, मंगलेश यादव, विनोद यादव, अंशु यादव, योगेंद्र यादव, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Latest News

रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एसबीआई लाइफ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह Garhwa