30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़ (गढ़वा) में होने जा रहा 'काव्यानुरागी' का आयोजन Garhwa

काव्यानुरागी नवोदित रचनाकारों के लिए वरदान साबित होगा : नीरज श्रीधर स्वर्गीय 
             कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा) द्वारा दिनांक 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़ (गढ़वा) में अपराह्न 5:15 बजे से नवोदित रचनाकारों को समर्पित 'काव्यानुरागी' का अगला आयोजन किया जा रहा है। 
                पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने बताया कि इस आयोजन में पूर्व की भाँति इस बार भी स्वरचित काव्य-पाठ हेतु नवोदित रचनाकार सादर आमंत्रित हैं। 
               विशेष रूप से नवोदित रचनाकारों की प्रतिभा में परिष्कार हेतु पलामू प्रमंडल के वरिष्ठ साहित्यकार भी इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं। उनका आना इसलिए आवश्यक है कि वह आएँगे तो नवोदित रचनाकारों को सुनेंगे और उनकी प्रतिभा में निखार लाने हेतु जो मार्गदर्शन की आवश्यकता है, वह उन्हें प्रदान कर सकेंगे। जिसके फलस्वरूप साहित्य-विधा से जुड़े रचनाकारों की अगली पीढ़ी पल्लवित व पुष्पित हो पाएगी।
           इस आयोजन की पूर्णता के लिए काव्य-प्रेमी देवियों और सज्जनों का आगमन भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
            ध्यातव्य है कि प्रत्येक महीने होने वाले काव्यानुरागी का यह ग्यारहवाँ आयोजन है। इस आयोजन से जुड़कर कई नवोदित कवियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी हैं।

Latest News

एसडीएम ने कांड़ी स्थित कस्तूरबा विद्यालय का औचक भ्रमण किया Garhwa