भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा दो सूत्री मांग पत्र Garhwa

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा दो सूत्री मांग पत्र


गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

मांग पत्र में पहली प्रमुख मांग कर्मडीह-जाटा मोड़ फोरलेन सड़क के बीच एक अंडरपास के निर्माण को लेकर की गई। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर रोजाना सड़क पार करने में स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। अब तक लगभग 50 लोगों की सड़क दुर्घटना में ऑन स्पॉट मौत हो चुकी है। अंडरपास बन जाने से आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दूसरी मांग में गढ़वा जिले के टोल प्लाजा का नाम "माँ गढ़देवी टोल प्लाजा" रखने की अपील की गई। इस पर माननीय मंत्री ने अपने पीए को आवश्यक निर्देश देने का कार्य किया।


नगर मंडल की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी को शंखा से खजूरी तक फोरलेन हाईवे निर्माण के लिए बधाई दी गई। साथ ही गढ़वा सांसद श्री वीडी राम एवं विधायक श्री सतेंद्र नाथ तिवारी को भी उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद व शुभकामनाएं दी गईं, जिनकी वजह से क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची जा रही है।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता टिंकू गुप्ता, अरविंद पटवा, विकास तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa