बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन Garhwa

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल, गढ़वा में दिनांक 29 जुलाई 2025 को झारखंड अग्निशमन सेवा के सहयोग से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी, गढ़वा श्री मन्तु सिंह एवं हवलदार श्री सुशील कुमार दूबे ने विद्यालय परिवार को आग से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

🔥 प्रशिक्षण की प्रमुख गतिविधियाँ:

आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

अग्निशमन यंत्रों के उपयोग एवं आपातकालीन निकासी प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया।

गैस सिलेंडर से लगी आग को बुझाने का सीधा प्रदर्शन कर छात्रों को जागरूक किया गया।

विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।


प्राचार्य का उद्बोधन

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल 
ने अपने  उद्बोधन में कहा  कि  "हमारे जीवन में सुरक्षा एक प्राथमिक आवश्यकता है, और आग से संबंधित आपात स्थितियाँ अनपेक्षित रूप से उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में इस प्रकार की अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाएँ न केवल हमारे छात्रों को सतर्क बनाती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती हैं।

मैं झारखंड अग्निशमन सेवा के अग्निशमन पदाधिकारी  श्री मन्तु सिंह जी एवं श्री सुशील कुमार दूबे जी को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने अपने व्यावहारिक अनुभवों को साझा करते हुए हमें यह सिखाया कि आपदा की घड़ी में हम किस प्रकार संयम, साहस और विवेक से काम ले सकते हैं।

हमारा विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता में विश्वास करता है, बल्कि जीवनोपयोगी एवं व्यवहारिक ज्ञान के विकास को भी अत्यंत आवश्यक मानता है। इस कार्यक्रम ने हमारी इस सोच को और सशक्त किया है।"


अग्निशमन पदाधिकारी का संदेश:

श्री मन्तु सिंह, अग्निशमन पदाधिकारी, गढ़वा  ने कहा कि  "हमें हमेशा आपात स्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। बच्चों को इस उम्र में ही सुरक्षा के प्रति सचेत करना समाज के लिए दीर्घकालिक लाभकारी सिद्ध होगा।"
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ० शम्भु कुमार तिवारी ने किया।



Latest News

भवनाथपुर विधायक की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल Ranchi