गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
रविवार दिनांक 15/6/2025 कों श्री कृष्ण गौशाला परिसर में श्री कृष्ण गौशाला समिति के गणमान्य सदस्यों की एक बैठक शायं सात बजे सम्पन्न हुआ।
जिसमें गौशाला गढ़वा से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बिनोद पाठक ने एवं संचालन सचिव रमेश कुमार दीपक ने किया।
बैठक में लिया गया निर्णय : -
1.बैठक में गौशाला उंचरी की कुछ भूमि पर गौशाला का आय बढ़ाने हेतु कुछ दुकान बनाने का निर्णय लिया गया और इस सम्बन्ध में एक सात सदस्यीय निर्माण समिति का भी गठन किया गया।
2.जल्द से जल्द गौशाला समिति की भूमि का चारदिवारी निर्माण का निर्णय लिया गया।
3.चारदिवारी निर्माण हेतु गौशाला के सभी आजिवन सदस्यों से एक हजार रुपए सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया। एवं जो भी लोग चारदीवारी निर्माण में और सहयोग कर सकते हैं उनसे गौशाला समिति, गढ़वा को आर्थिक सहायता करने की अपील गौशाला समिति, गढ़वा द्वारा किया गया। आर्थिक सहायता मे अवधेश कुशवाहा द्वारा पांच हजार रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की गई। तथा सुरेश जी के द्वारा निर्माण हेतु ईंट की बात कही गई।
4.गौशाला में दुध की बढ़ोतरी हेतु दो दुधारू गाय खरीदने हेतु
पैसा गौशाला समिति के पास जमा किया गया,यह गुप्त दान के रूप में जाना जाएगा।
5.निर्माण समिति की बैठक दुकान बनाने हेतु मंगलवार 17/6/2025 को शायं पांच बजे
गौशाला परिसर में होगा।
बैठक में उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से अध्यक्ष, सचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कमलेश गुप्ता, कमलेश केशरी, बिजय केशरी, अवधेश कुशवाहा, अशोक मधेशिया, विकेश सिंह, नंदकिशोर पाण्डेय,
नंद कुमार गुप्ता, विवेका उपाध्याय, मयंक तिवारी, दिनेश चौबे, मुकेश मिस्त्री, रमेश
पाठक,मंतोष, मृत्युंजय शौडिक, बिनोद प्रसाद, प्रविण जायसवाल
आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रमेश कुमार दीपक
सचिव, श्री कृष्ण गौशाला समिति गढ़वा