लगातार मेहनत करने से ही जीवन मिलेगी सफलता डीएफओ Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

 लगातार मेहनत करने से ही जीवन मिलेगी सफलता डीएफओ
समर कैंप का समापन 
फोटो: समर कैंप में शामिल खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि डीएफओ एबीन बैनी अब्राहम , संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे और अन्य
गढ़वा
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वाधान में चल रहे समर कैंप का समापन  किया गया। समापन अवसर पर समर कैंप में शामिल सभी खिलाड़ियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। इस मौके पर  पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ  एबिन बैनी अब्राहम ने कहा कि आप सभी लोगों को समर कैंप के माध्यम से टेबल टेनिस खेलने के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि
खेल हमारे जीवन की आवश्यक हिस्सा है स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्होंने कहा कि सफलता उन्ही लोगो को मिलती है जो लगातार मेहनत  करते है और असफलता मिलने के बाद भी  जो निराश  होए बिना अपने काम मे लगे रहते है उन्हें एक दिन जरूर सफलता मिलती है। डीएफओ ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी खेल पर ध्यान दे आपको  खेलने के लिए बेहतर सुविधा दी जायेगी। संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे ने कहा कि स्वस्थ रहने के साथ साथ बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए खेल का अभ्यास प्रितिदिन जरूर करे। इस खेल में स्कोप बहुत बेहतर है,आप पूरे मनोयोग से खेल को खेले। खेल में जीत हार लगा रहता है,खेल आपको मजबूत होना सीखता है।
टेबल टेनिस समर कैंप में खिलाड़ियों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया और खेल के बारे में जानकारी हासिल किए हैं हमें उम्मीद है की आने वाले दिनों में खिलाड़ी अपने खेल की बदौलत जिले का नाम रोशन करेंगे।अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि सीमित संसाधन में एक अच्छा प्रयास कर रहे हैं जिसमें हमको सफलता मिल रही है जिसका परिणाम है कि जिले के 16 खिलाड़ी नेशनल खेल रहे है। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि टेबल टेनिस कम शहर में खेले जाते है और यह खेल हमारे जिले में  विषम परिस्थिति में खेले जा रहे है। नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि  समर केम्प में खिलाड़ियों को खेल के नियम,तकनिक के साथ साथ रणनीति के बारे में बेहतर कोच के माध्यम से दिया गया। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा समर केम्प के 17 मई से शुरू किया गया था केम्प में 40 खिलाड़ी शामिल होए। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, मुजीबुदिन खा, संतोष  कश्यप, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष  सह कोच कमलेश कुमार दुबे,  अमोद कुमार पांडे , संजय सिंह, दरोगा पासवान उपस्थित थे|

Latest News

एसडीएम ने गोदाम से 3 कुंटल पॉलिथीन किया जब्त Garhwa