गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से लाद कर ले जाया जा रहा था। पकड़ा गया Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 
      
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना अंतर्गत रात्रि ग़श्ती के क्रम में  मझिआंव थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 तपेश कुमार सह सशस्त्र बलों के द्वारा बुढ़ीखांड नामक स्थान पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, उसी क्रम में एक उजला रंग का पिकअप वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-BR26K7787 में गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से लाद कर ले जाया जा रहा था।
 उक्त वाहन की तलाशी में पाया गया कि सभी पशुओं का बेरहमी से मुंह बांधा हुआ है। इस घटना में शामिल अभियुक्त 1. गौतम कुमार(वाहन चालक), उम्र करीब-26 वर्ष, पिता-बसंत पासवान, ग्राम-बुढ़ीखांड 2. शबील खान, उम्र करीब-65 वर्ष, पिता-स्व0 नसरुद्दीन खान, ग्राम-अधौरा, दोनों थाना-मझिआंव, जिला-गढ़वा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये 07 पशुओं को बूचड़खाना औरंगाबाद ले जा रहे थे। एक अन्य अभियुक्त 3. पप्पू अंसारी, पिता-हनीफ अंसारी, सा0+थाना बारुण, जिला-औरंगाबाद(बिहार) रात्रि अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 
इस दौरान काला रंग का 01 गाय, मोहकल रंग का 02 गाय, सोकन रंग का 02 बैल, सफेद रंग का 02 गाय (कुल 07) गोवंशीय पशु, उजला रंग का पिकअप वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR26K-7787 को विधिवत् घटनास्थल पर ही जप्त किया गया। इस संबंध में मझिआंव थाना कांड संख्या 91/25 दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

एसडीएम ने गोदाम से 3 कुंटल पॉलिथीन किया जब्त Garhwa