दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 37 वर्षीय संजय राम की मौत Kandi

फोटो : मृतक संजय की फाइल फोटो 


साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी। थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में बीते 30 मई की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 37 वर्षीय संजय राम की मौत हो गई। 
इस घटना को लेकर मृतक के पिता रामगहन राम ने कांडी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि में संजय राम शौच के बाद लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (नं. जेएच 14 जे 9435) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की पहचान महेंद्र कुमार साव, पिता स्वर्गीय बैजनाथ साव, ग्राम करकट्टा, थाना मझिआंव, जिला गढ़वा निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था। टक्कर के बाद संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले माझिआंव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल गढ़वा और फिर मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। मेदिनीनगर पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी स्थिति इतनी नाजुक थी कि किसी अस्पताल में इलाज की भी संभावना नहीं रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बाइक पर सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि चालक पहले तो साथ गया, लेकिन गढ़वा पहुंचकर वह भी गायब हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और थाने में लाया गया है।

इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या 49/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Latest News

झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने दिसोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा – "हम सब अनाथ हो गए हैं" Garhwa