सांप काटने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में छाया मातम Garhwa

डंडई में सांप काटने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में छाया मातम


बिंदु कुमार की रिपोर्ट

डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत कपराठ गांव की एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव निवासी जिम्मेदार सिंह की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की मौत सांप के डंसने से हो गई। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, चांदनी रात का खाना खाने के बाद दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर निकली, तभी एक विषैला फनिक सांप ने उसे डंस लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन बाहर दौड़े और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए।

गांव वालों की मदद से वाहन की व्यवस्था की गई, लेकिन तब तक जहर का असर तेजी से बढ़ चुका था। रास्ते में ही चांदनी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजन जब उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तब डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, यदि समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं और लगातार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों ने मांग की है कि गांवों में रात के समय आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Latest News

लोक एवं जनजातीय कला का संवर्द्धन हमारा धर्म है : अशोक कुमार सिंह Garhwa