जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने डॉ. सुरेश गुप्ता के निधन पर जताया शोक Garhwa

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने डॉ. सुरेश गुप्ता के निधन पर जताया शोक


गढ़वा। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. सुरेश गुप्ता के निधन पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. सुरेश गुप्ता, गायत्री मेडिकल के प्रोपराइटर संतोष गुप्ता के पिता हैं। वे एक सरल स्वभाव के सर्वसुलभ चिकित्सक एवं धर्मनिष्ठ व्यक्ति थे, जिनकी समाज में विशेष पहचान थी।

जायन्ट्स ग्रुप की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गुप्ता न केवल एक योग्य चिकित्सक थे, बल्कि एक श्रेष्ठ अभिभावक भी थे। उनके चारों पुत्र अपने पिता की छत्रछाया में व्यवसाय और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डॉ. गुप्ता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

शोक सभा में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, अलखनाथ पांडेय, एम. पी. केशरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), फेडरेशन पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता, जायन्ट्स गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी, ध्रुव केशरी, बिनोद गुप्ता, मनोज केशरी (हिंदुस्तान सेनेटरी), कमलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, चंद्रभूषण सिन्हा, रविन्द्र जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, मनोज केशरी (एलआईसी), रवींद्र केशरी, दीपक केशरी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Latest News

कसौधन वैश्य समाज महिला मंच द्वारा श्रावणी महोत्सव का भव्य आयोजन Garhwa