साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी(गढ़वा):भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने किसानों की समस्या को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात कर किसानों के धान का बकाया राशि की भुगतान का आग्रह किया
कहा कि बताते चलें की किसानों का पिछले वर्ष का धान का पैसा सरकार के द्वारा अभी तक किसानों को नहीं मिल पाई है जिससे किसानों को अगला खेती के लिए कर्ज महाजन। लेना पड़ रहा है
गढ़वा जिला अंतर्गत कांडी प्रखंड के डुमर्शॉता,गड़ा खुर्द ,पतीला ,अटौला, आदि दर्जनों धान खरीद केंद्र में सैकड़ों क्विंटल धान बिना पंचिंग के खुले आसामान के नीचे फेंका हुआ है धान अधिप्राप्ति केंद्र से पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि धान पंचिंग ऊपर से ही बंद कर दिया गया है यह सुनकर किसान हताश और निराश हैं श्री दुबे ने झारखंड के वर्तमान हेमवंत सोरेन सरकार से आग्रह किया है कि गढ़वा जिला के धान खरीद क्षमता बढ़ाकर सभी क्रय केंद्रों के किसानों का धान का पंचिंग कराकर भुगतान कराया जाए उन्होंने कहा की गढ़वा जिले में किसान कृषि पर ही आश्रित हैं यहां के किसान रवि फसल बेचकर खरीफ फसल की खेती करते है ऐसे में धान अधिप्राप्ति का पैसा समय से नहीं मिलने पर खरीफ फसल लगाना मुश्किल हो जाएगा उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा किसानों के हित में ठोस कदम उठाते हुए किसानों धान अविलंब खरीद कर उनका भुगतान कराया जाए मौके पर
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम लाला दुबे,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे,मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, विकाश आदि शामिल थे।