रविवार को यानी आज चैता दुगोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया पंचायत के पिपरडीह गांव स्थित पेट्रोल पंप के बगल में रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर रविवार को चैता दुगोला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। 
जहां दो राज्यों बिहार व झारखंड के बीच घमासान मुकाबला होगा। सुप्रसिद्ध गायक शिव शंकर यादव व महावीर यादव अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कांडी प्रखण्ड प्रमुख नारायण यादव होंगे, जिनके द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी कमिटी के उपाध्यक्ष सत्येंद्र रजवार ने दी। उन्होंने दर्शकों से आग्रह करते हुए भारी संख्या में पहुंचकर लुफ्त उठाने की अपील की है। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष रघुनाथ साह, सचिव सुखनंदन यादव, कोषाध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, उप सचिव सतीश कुमार पांडेय,  उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता व अवधेश रजवार, छठन रजवार, मोतीलाल यादव, चंद्रमा यादव, शिवनाथ यादव, संजय मेहता, संजय साह, गोरख शर्मा, सोनू कुमार, सुरेंद्र साह, मुंद्रिका रजवार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda