गढ़वा में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं केंद्रीय परिषद की बैठक सम्पन्न, झारखण्ड प्रदेश का सम्मेलन सह प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कल
गढ़वा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य समाज का केंद्रीय महाअधिवेशन का बैठक किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद रविवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने एवं संचालन केंद्रीय परिषद के स्थायी सदस्य विनोद कमलापुरी ने की, अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कमलापुरी वैश्य समाज को विकास की मुख्यधारा में भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे समाज को एक सशक्त पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी समाज से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करके ही हम समाज में प्रेरणा और मिशाल कायम कर सकते हैं। बैठक में कमलापुरी महासभा के संरक्षक, उपाध्यक्ष एवं देश भर के पधारे राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं केंद्रीय परिषद के सदस्य ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा और राजनीति जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से समाज के प्रति समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया, जिससे समाज को मजबूती मिल सके। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता छत्तीसगढ़ को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया जिसका स्वागत उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि के साथ किया। मौके पर उपरोक्त लोगो के अतिरिक्त झारखण्ड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजमणि प्रसाद एवं उनके संजोजक मंडल की टीम के जितेन्द्र कमलापुरी, काशी प्रसाद, शिव प्रसाद, दिलीप कमलापुरी, मदन , कमलापुरी, मनीष कमलापुरी, गढ़वा जिला अध्यक्ष: मनीष कमलापुरी, बंशीधर नगर: अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद, गढ़वा समाज के अध्यक्ष अजीत कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कमलापुरी सचिव अविनाश कमलापुरी, कोषाध्यक्ष हर्ष कमलापुरी, गढ़वा उत्तरी अध्यक्ष संतोष कुमार कमलापुरी, सचिव अमित कुमार सहित कई लोगो ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।