नई कमिटी पार्टी को पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जाएगी : मिथिलेश ठाकुर Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

नई कमिटी पार्टी को पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जाएगी : मिथिलेश ठाकुर 
झामुमो जिला कमिटी का पुनर्गठन, सभी नये चेहरों को मिला जगह
फोटो - नये पदाधिकारियों का स्वागत करते मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन कर लिया गया है। इस बार पार्टी में सभी पदों पर नये चेहरे को जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नवगठित कमिटी में शंभु राम को अध्यक्ष, श्रवण सिंह खरवार को उपाध्यक्ष, शरीफ अंसारी को सचिव तथा चंदन जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही पूर्व में सभी प्रखंड एवं नगर पंचायत कमिटियों का भी पुनर्गठन किया जा चुका है। शुक्रवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी नव मनोनीत जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं बुके देकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि नई कमिटी के सभी पदाधिकारी काफी अनुभवी एवं उर्जावान हैं।उ ये अपने कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जायेंगे। ये पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। संगठन में पदाधिकारियों की संख्या सीमित होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नये पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और भी मजबूत बनायें। सभी लोग पार्टी के अंदर एवं बाहर बेहतर अनुशासन का परिचय दें। ताकि पार्टी की मजबूती बरकरार रहे। मौके पर मुख्य रूप से तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अरविंद यादव, रेखा चौबे, शांति देवी, चंदा देवी, रेखा पाठक, आशीष अग्रवाल, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa