पृथ्वी दिवस पर बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन Bpdav

पृथ्वी दिवस पर बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का  आयोजन
      बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया, गढ़वा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर  वृक्षारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एबिन बेनी अब्राहम, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर, गढ़वा (दक्षिणी) थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति डीएफओ, गढ़वा (दक्षिणी) श्री एबीन बेनी अब्राहम , प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजनन के साथ हुई।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत "मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मङ्गलं, स्वागतं  स्वागतं स्वागतं" प्रस्तुत किया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद छात्रों ने पृथ्वी संरक्षण और पर्यावरण के महत्व पर एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। 

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 
इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री आसिस कुमार मण्डल ने संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मनित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र:-

प्रथम स्थान
1. आर्या भारती (सातवीं 'अ')
2. सृष्टि रानी (सातवीं 'अ')
3. राखी कुमारी (आठवीं 'स')
4. कनक कृपाली (पांचवीं 'अ')
5. किशन कुमार कश्यप (दसवीं 'अ')
 *द्वितीय स्थान*
1. आराध्या आनंद (आठवीं'अ') 
2. करिश्मा कुमारी (नवीं 'ब')
3. अंजना वर्मा (सातवीं 'ब')
4. श्रेया कुमारी (चौथी 'ब')
5. आराध्या कुमारी (आठवीं 'अ')
 *तृतीय स्थान* 
1. अर्णव सोनी (आठवीं 'अ')
2. सान्वी सोनी (पांचवीं 'अ')
3. वैष्णवी मिश्रा (आठवीं 'स')
4. अश्विनी कुमारी (सातवीं 'ब')

मुख्य अतिथि डीएफओ , गढ़वा (साउथ) श्री एबिन बेनी अब्राहम ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी माँ है, और हमें इसकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
 हम सब मिलकर पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और इसके संरक्षण के लिए काम करें। 
हमारे छोटे-छोटे प्रयास जैसे कि ऊर्जा की बचत, जल संचयन, और वृक्षारोपण पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 
उन्होंने  कहा कि आज इस असवर पर बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल,  गढ़वा  द्वारा  वृक्षारोपण करना सराहनीय  पहल है। युवा वर्ग को और बढ़चढ़कर पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पृथ्वी दिवस के महत्व को समझने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda