पूर्व विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचार मुलाकात News

पूर्व विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से की शिष्टाचार मुलाकात

साकेत मिश्रा की रिपोर्ट

गढ़वा/कांडी: बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी प्रखंड से पूर्व विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह ने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और भ्रष्टाचार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद मणिकांत सिंह ने बताया कि यह एक सामान्य शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें उन्होंने बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और जनता की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं और पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। बिश्रामपुर विधानसभा का संपूर्ण विकास केवल भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है।"

श्री सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा बिश्रामपुर में मजबूत वापसी करेगी और क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील भी की।

(रिपोर्ट: साकेत मिश्रा)

Latest News

ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय : प्रिन्स Kandi