फोटो-रोते विलखते परिजन।
कांडी-थाना क्षेत्र के भिलमा गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय के 27 वर्षीय छोटा पुत्र व पत्रकार विजय पाण्डेय के भतीजा नीलेश कुमार पाण्डेय की मृत्यु इलाज के दौरान बनारस स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात में हो गयी।
परिजनों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व उसकी तवियत खराब होने के बाद इलाज के लिए गढ़वा एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर बनारस के लिए रेफर कर दिए।बनारस में एपेक्स नामक अस्पताल में भर्ती किया गया।लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ।शनिवार को सोन नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।इस तरह अचानक म्रत्यु होने से घर व गांव के लोग स्तब्ध हैं।घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।