देश को सशक्त दिशा देने वाला है बजट : प्रिन्स Kandi

देश को सशक्त दिशा देने वाला है बजट : प्रिन्स

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने बजट पर अपना राय व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार के बजट में शिक्षा क्षेत्र पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जाना सराहनीय है।
 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के स्तर में सरकारी स्कूलों को भी नवीनतम संसाधनों के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को हाईटेक तरीके से शिक्षा दिया जाए इस पर विशेष जोर दिया गया है। 500 करोड़ के अलग बजट के साथ अगले 5 वर्षों में तीन आई आधारित सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित होने से युवाओं का भविष्य और भी संवरेगा। आईआईटी और मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ने से छात्रों के लिए नए अवसर के द्वार खुलेंगे और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में विद्यार्थी अपने भविष्य को एक नई दिशा देने के साथ ही देश के भविष्य में भी अपना सार्थक योगदान दे पाएंगे। साथ ही स्टार्टअप हेतु लोन 10 करोड़ से बढ़कर 20 करोड़ करने से युवा व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी सुखद होगा। इसके साथ ही बजट में कृषि ,व्यवसाय, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट सर्वस्पर्शी समावेशी और देश को एक सशक्त दिशा देने वाला बजट है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa