दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर गढ़वा में निकाला गया विजय जुलूस Garhwa

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर गढ़वा में निकाला गया विजय जुलूस

गढ़वा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद गढ़वा में नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस काली मंदिर से रंका मोड़ तक ढोल-नगाड़ों के साथ निकला, जिसमें भाजपा समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।


भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है, जिससे जनता का विश्वास पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है।


नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे वहां के नागरिकों को विकास योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी

विजय जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, गढ़वा पूर्वी ज़िला परिषद सदस्य अमृतांजलि दुबे, मनीष गुप्ता, रविंदर जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, रितेश चौबे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चन्द्रवंशी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, शिवनारायण चंद्रा, ब्रजेश धर दुबे, लखन गुप्ता, टीनकू गुप्ता, धनंजय गोंड, विकास तिवारी, विशाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सोनी, मनोज महतो, बबलू कुशवाह, राजू कुमार, विनय चंद्रवंशी सहित अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में उपस्थित थे।


गढ़वा में भाजपा की इस शानदार जीत का जश्न देर शाम तक चलता रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की और दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa