राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में गढ़वा की दो बेटी का हुआ चयन
पंचकूला में गढ़वा की बेटी लगाएगी चौके ,छक्के
गढ़वा
बालिका उच्च विद्यालय, गढ़वा की कक्षा 10 की छात्रा संभावी कुमारी और एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, गढ़वा की कक्षा 11 की छात्रा सुहाना पांडेय ने राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।
संभावी कुमारी बिशुनपुर मुहल्ले के निवासी सरोज चौधरी की पुत्री हैं, जबकि सुहाना पांडेय पिपराकला निवासी अजीत कुमार पांडेय की पुत्री हैं। दोनों ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। अब ये होनहार खिलाड़ी हरियाणा के पंचकूला में 3 से 7 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इनके चयन पर पूरे गढ़वा जिले में हर्ष का माहौल है। खेलप्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने इनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय कुमार सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष सुबोध वर्मा, सचिदानंद धर दुबे, अनिल सिंह, अनूप तिवारी, सियाराम शरण वर्मा, दीपक सिन्हा, पंकज चौधरी, कमलेश सिन्हा, मुकेश गुप्ता, जुनाहूदिन खां, मोहित कुमार, अमलेश कुमार सिन्हा, रामलखन प्रसाद, बिनोद बिहारी सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, महेंद्र दास, संजय कुमार, अनिल कुमार झा, रोहन तिवारी, अनुज कुमार चौधरी, सुशील गिरी, सुनील कुमार और नवनीत कुमार आदि शामिल हैं।