पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के कल्याणपुर स्थित आवास पर जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


गढ़वा में आज दिनांक 11.01.2025 को दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी झा0मु0मो0 सुप्रीमो का 81वाँ जन्मदिन है। इस अवसर पर तनवीर आलम खान जिलाध्यक्ष झा0मु0मो0 गढ़वा की मौजुदगी में  पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के कल्याणपुर स्थित आवास पर इनका जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया।
वक्ताओं द्वारा बताया गया कि दिशोम गुरू श्री शिबू सोरेन जी का जन्म 11 जनवरी 1944 को वर्त्तमान रामगढ़ जिलें के नेमरा ग्राम में हुआ था। इन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई ग्राम नेमरा के ही सरकारी विद्यालय से की थी। इनके पिता स्व0 सोबरन सोरेन शिक्षक थे। वें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे। साथ ही महाजनों के अनैतिक कृत्यों का विरोध करते थे। महाजनों द्वारा 27 नवंबर 1957 को इनके पिता की हत्या करा दी गई। अपने पिता की हत्या के पश्चात इन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ संघर्ष करने का फैसला किया। इस क्रम में गोला के आस-पास महाजनों के खिलाफ युवाओं को एकजूट कर संघर्ष करना प्रारंभ कर दिए। इनके द्वारा संथाल के उत्थान के लिए संथाली युवाओं को एकजूट कर सोनोत संथाल समाज का गठन किया गया। 
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने अलग झारखण्ड राज्य के लिए इनके नेतृत्व में लंबा आंदोलन चलाया। फलतः 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड राज्य का गठन किया गया और इनका सपना साकार हुआ।
 इस मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, केन्द्रीय समिति सदस्य जनाब शरीफ अंसारी, केन्द्रीय समिति सदस्य श्री कंचन साहू, अनिता दत्त, जिला उपाध्यक्ष श्री नीतेश सिंह, श्री विकास सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, महिला मोर्चा मेराल प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीमती अराधना सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संजय सिंह छोटू, श्री रौशन पाठक, डॉ0 मकबुल खाँ, जनाब साकीर खाँ, जनाब सलीम जाफर, संजय कांस्याकार, श्री आशीष अग्रवाल, श्री अजय ठाकुर, जनाब जाफर खाँ, जनाब साबीर सिद्दीकी, अरमान सिद्दीकी, श्री राजा सिंह, श्री आशुतोष पाण्डेय, श्री प्रियम सिंह, श्री परमेश कुमार, श्री नवीन तिवारी, श्री रंथा नायक, मो0 अहमद रजा, श्री अविनाश दुबे, गुंजन धर दुबे, जनाब इस्तेखार अंसारी, जनाब इजहार अंसारी, श्रीमती सोनी, श्री बनारसी सिंह, श्री सागर यादव, श्री रमेश प्रसाद एवं सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa