डंडई से बिन्दु कुमार कि रिपोर्ट
डंडई में कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम आयोजित।
डंडई गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय डंडई में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का आयोजन किया। गढ़वा जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक कि देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम, जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे, अक्षय कुमार राम, प्रदेश प्रतिनिधि दशरथ चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष केयमुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग मौजुद थे। मौके पर जिला अध्यक्ष अब्दुल्ला हक ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान जिस तरह सदन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया वह किसी हाल में क्षमा योग्य नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। बाबा साहब ने देश के आम लोगों के लिए जो किया वह कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान जो आम लोगों को शक्ति देता है उसे केंद्र में भाजपा की सरकार बदलना चाहती है। केंद्र की भाजपा सरकार दलित विरोधी मानसिकता को अपनाते हुए संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है। हमें वैसे लोगों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है।
अभियान के पूर्व प्रखंड मुख्यालय डंडई स्थित मुख्य बाजार, लवाही मोड, हिंदुस्तान पेट्रोल पंप होते हुए अंबेडकर चौक तक यात्रा निकालकर कर अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कि स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर नसीम अंसारी, सुशील कुमार, विनय भारती, विजय राम, सतीश पासवान, अखलेश मेहता, कलाम अंसारी, विश्वनाथ यादव,अख़्तर अंसारी सहित अन्य लोग मौजुद थे!