दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल हो गए। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
(गढ़वा)कांडी  थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरिया गांव में मझिआंव - सुंडीपुर मुख्य सड़क करीब नहर चौक पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
 सभी घायल को 108 एंबुलेंस से मझिआंव रेफरल अस्पताल भेजा गया। घटना मंगलवार दोपहर की है।मिली जानकारी के अनुसार जे एच 14 जे 6162 मोटरसाइकिल से गोसांग गांव के कोदवड़िया टोला निवासी रामाधार राम के लगभग 50 वर्षीय पुत्र दिनेश राम उसकी बुआ पलामू जिला के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी स्वर्गीय मोती राम की लगभग 70 वर्षीय पत्नी कबूतरी कुंवर को कोदवड़िया से भदूमा छोड़ने जा रहे थे। वहीं दुसरी मोटरसाइकिल जेएच 14 के 8235 से वीरेंद्र कुमार साव पिता सुनील साव, मोनू साव पिता संजय साव और सुमंत साव पिता प्रमोद साव सभी तिनों थाना क्षेत्र के चोका गांव निवासी अपने घर से मझिआंव जा रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दिनेश राम भीमराज की ओर मुड़ चुके थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पल्सर बाइक सवार में जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कबूतरी कुंवर, दिनेश राम, वीरेंद्र कुमार साव और मोनू साव बुरी तरह घायल हो गए। सुमंत साव दुर्घटना स्थल से भाग निकला। 
वहीं मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव रेफरल अस्पताल में डॉक्टर कविता कुमारी के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु सभी चारो घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी अविनाश राज को दुर्घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर थाना एस आई विद्यासागर प्रसाद दलबल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। वहीं दोनों वाहनों को जप्त करते हुए थाना ले जाया गया।
 इधर दुर्घटना की जानकारी पर पंचायत मुखिया ललित बैठा, पूर्व पंचायत मुखिया कृष्ण दास, ग्रामीण पंकज पांडे धनंजय सिंह गुड्डू सिंह, संतु सिंह, अक्षय सिंह, घायल दिनेश राम के परिजन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हो गए

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa