श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं एकादशी उद्यापन शुरू Kandi

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं एकादशी उद्यापन शुरू

सैकड़ों लोगों ने निकाली कलश यात्रा
फोटो : कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। 

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी : प्रखंड क्षेत्र के बेलोपाती गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं एकादशी उद्यापन का कार्यक्रम शुरू हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कलशधारियों ने  प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ से कलशों में अभिमंत्रित जल भरकर वापस लौट यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में प्रधान कलश धारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी दुर्गावती मिश्रा आगे आगे चल रही थीं। उनके पीछे कतर बद्ध होकर पीत वस्त्र धारी सैकड़ो कलश यात्री उनका अनुगमन कर रहे थे। जबकि कलश यात्रा का संचालन मानस मंडली गढ़वा के द्वारिका नाथ पांडेय कर रहे थे। इस वृहद कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने अपनी ओर से सभी कलशधारियों को पीला वस्त्र एवं अन्य गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र प्रदान किया। उन्होंने इलाके के श्रद्धालु  सज्जनों को कार्यक्रम में सपरिवार आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रबंधक पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि 5 नवंबर 2024 को शाम 6:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। जबकि 6 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई। वहीं श्री श्री 1008 श्री  पूज्य बाल स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्रीधाम अयोध्या के द्वारा 6 नवंबर 2024 के दोपहर 2:00 बजे से देर शाम तक श्रीमद् भागवत कथा कही जा रही है। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधार रहे हैं। प्रवचन का कार्यक्रम 12 नवंबर 2024 तक चलेगा। जबकि 13 नवंबर 2024 को कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की महापूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। स्वर्गीय पिता पारसनाथ मिश्र एवं माता स्वर्गीय रेणुका मिश्र की पुण्य स्मृति में इस यज्ञ का आयोजन किया गया है।

Latest News

संघ के शताब्दी वर्ष व भारतीय संविधान के 75 वर्ष  पूरा होने पर संस्कार भारती भी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन : नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय Garhwa