गढ़वा के सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता चंदन जायसवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा,झामुमो में हुए शामिल Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा के सांसद प्रतिनिधि व भाजपा नेता चंदन जायसवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा,झामुमो में हुए शामिल
गढ़वा जिला भाजपा के मंत्री व सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। उन्हें झामुमो में शामिल कराने की प्रक्रिया झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूरी की।

इस मौके मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो गया है, अब यह व्यक्तिवादी पार्टी बन चुकी है।” वहीं, चंदन जायसवाल ने अपने निर्णय पर कहा कि “भाजपा में कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के दौरान महत्व दिया जाता है, जबकि चुनाव के बाद उनकी उपेक्षा होती है।”
झामुमो में शामिल होते हुए जायसवाल ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रति अपनी आस्था जताई और कहा कि ठाकुर ने गढ़वा का उल्लेखनीय विकास किया है और उनके नेतृत्व में गढ़वा का आगे भी विकास होगा।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi